Share

एजेंसी न्यूज
कन्नौज। बिजली विभाग ने एक उपभोक्ता को उत्तर प्रदेश की आबादी से ज्यादा बिल भेज दिया है।उपभोक्ता घर आए 23 करोड़ के बिजली बिल को देखकर सन्न रह गया। अब बिल संशोधित कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। फिलहाल कोई भी अधिकारी उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। उल्लेखनीय है कि यूपी की आबादी करीब 20 करोड़ हैं। दरअसल, विद्युत विभाग में सरचार्ज समाधान योजना चल रही है और दूसरी तरफ उपभोक्ताओं की दुश्वारियां बढ़ाने का काम भी हो रहा है। कन्नौज पुलिस लाइन रोड पर अब्दुल बासित का दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। सोमवार को उनके पास विभाग की तरफ से बिल भेजा गया, जिसमें बकाया धनराशि 23 करोड़ 67 लाख 71 हजार 524 रुपये लिखी है। बिल देख उन्हें पसीना आ गया, तो उन्होंने तत्काल विभाग के जेई से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि कार्यालय आकर बिल संशोधित करवा सकते हैं।
पीडित उपभोक्ता ने बताया कि बिल में मीटर यूनिट 178 दर्ज हैं, फिर किस आधार पर उसका बिल इतना भेज दिया गया है। इसी तरह शहर में और भी कई लोगों के अधिक बिल आ रहे हैं। बिजली विभाग की इस लापरवाही से कई उपभोक्ता परेशान हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने बताया कि फीडिंग में गड़बड़ी की वजह से इस तरह के बिल आ रहे हैं, जिन्हें संशोधित कर दोबारा रीडिंग ली जाएगी। बिल सही निकलने पर ही उपभोक्ता से जमा कराया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *