त….त…त….त….त… तुम बहुत सुंदर हो, सुहाग की सेज पर हकलाया शौहर तो बीबी ने ले लिया तलाक

818
Share

एजेंसी न्यूज
बरेली। त….त…त….त….त… तुम बहुत सुंदर हो। सुहाग की सेज पर जब इस अंदाज में दूल्हा ने बीवी की खूबसूरती की तारीफ की तो वह हक्की बक्की रह गयी। हकले दूल्हा को सामने पाकर दुल्हन गुस्से से लाल हो गयी।
ठिरिया खेतल निवासी शेर खान ने बेटे फईम की शादी परतापुर गांव में की थी। 30 दिसंबर को धूमधाम से कार्यक्रम हुआ। फईम दुल्हन के रिश्ते में मामा का बेटा था। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। सुहाग की सेज पर शौहर से मुखातिब हुई, तो वह हकलाकर बोले। इसपर वह बिफर गई। शादी के दूसरे दिन मायके वाले लड़की को बुला ले गए। मायके में भी लड़की ने विरोध किया। उधर, जब ससुराल वाले दुल्हन की विदा कराने पहुंचे तो जाने से मना कर दिया। मां-बाप ने समझाया मगर वह नहीं मानी। तलाक लेने की जिद पर अड़ गई।
इस बीच दोनों परिवारों में सुलह की कवायद जारी रही। आखिर में लड़की की जिद के आगे सभी हार गए। गांव में पंचायत बैठी। इसमें मियां-बीवी दोनों पहुंचे। लड़की ने तलाक मांग ली। यह सुनकर परिवार और पंच भी हैरान रह गए। आखिर में शौहर को तीन तलाक देना पड़ा।

LEAVE A REPLY