Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर के कटघर चर्चित ध्यान सिंह सैनी हत्याकांड में दो सगे भाइयों को कसूरवार ठहराया गया है। नगर निगम में पार्षद रहे दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा मिली है। मंगलवार को जिला जज शशिकांत शुक्ला ने यह फैसला सुनाया। फैसले के बाद कचहरी परिसर में देर शाम तक पूर्व पार्षद समर्थकों में भीड़ जुटी रही। पांच साल पहले दिनदहाड़े मर्डर केस में मृत्युपूर्व बयान और चश्मदीद की गवाही अहम बनीं।
10 अप्रैल 2014 को जिम जाने को सुबह साढ़े छह बजे निकले ध्यान सिंह को हमलावरों ने घेर लिया। वह स्कूटी पर अपने दोस्त दलीप सैनी संग सवार थे। हमलावरों ने उन्हें गोली मारी। पहले उन्हें सांई अस्पताल ले जाया गया। बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में आठ दिन बाद ध्यानसिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई मोहन लाल सैनी ने तब के निगम पार्षद संजय नगर निवासी यशपाल सिंह और सुभाष सैनी को आरोपित किया। आरोप लगाया कि आरोपियों के शराब कारोबार का विरोध करने पर यह हत्या हुई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *