Share

हुकूमत एक्सप्रेस
सम्भल। घर-घर मीटर और विधुत तार बदलने गई बिजली विभाग की टीम को देख क्षेत्रवासी भड़क उठे। जमा भीड़ ने बिजली कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आक्रोशित भीड़ ने जमकर पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी जान बचानी भारी पड़ गई।
नगर क्षेत्र के मौहल्ला नई सराय मे विद्युत मीटर व तार लगाने पहुंची टीम को लोगो ने घेर लिया। जमा हुई भीड़ बिजली विभाग की टीम पर उग्र हो गई। पहले तो भीड़ ने बिजली कर्मियों को जमकर पीटा फिर दूर तक दौड़ाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ का गुस्सा पुलिस को देखकर भड़क उठा। भीड़ ने बिजली कर्मियों दौड़कर पीटने के बाद पुलिस को भी दूर तक दौड़ा। पुलिस कर्मियों को जान बचानी भारी पड़ गई। घटना ने उग्रता का रूख अख्तियार कर लिया। आक्रोशित भीड़ ने जमकर पथराव किया। जानकारी मिलते ही सीओ सुदेश कुमार व एसडीएम दीपेन्द्र सिंह व एक्सईएन विजय यादव, टैक्स एक्सईएन वीरसेन, कर्मचारी हरिसिंह, एई मीटर रनवीर भी मौके पर पहुंच गये। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों की अधिकारियों से भी तीखी नोकझोंक हुई। अधिकारियों समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की धड़ पकड़ को दबिश दी जा रही है। एसडीएम व सीओ ने एक्सईएन विजय यादव से परे प्रकरण की जानकारी की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *