मुगलपुरा व कटघर में एनआईए की छापामारी से मचा हड़कम्प

848
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। एनआईए की टीम ने गुरुवार तड़के कटघर और मुगलपुरा में एक साथ छापेमारी की। पूर्व में पकड़े गए मास्टर माइंड मुफ्ती सोहेल के साथी गुफरान के नेटवर्क के बारे में मदरसों के मौलवी से गहन पूछताछ की। गुफरान के साथ दीनी तालीम हासिल करने वाले बच्चों का रिकार्ड भी कब्जे में लिया। कटघर में भी गुफरान के नेटवर्क को खंगालने के लिए टीम पहुंची। एनआईए की कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मचा रहा।
एनआईए की टीम ने पिछले दिनों अमरोहा में छापामार कार्रवाई करते हुए आतंकी मुफ्ती सोहेल समेत चार को गिरफ्तार किया गया था। मास्टर माइंड मुफ्ती सोहेल निकला था। तभी से एनआईए की टीम मुफ्ती सोहेल का आतंकी नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई थी। उसकी गुफरान से कोड वर्डों में बातचीत होती थी। इसके बाद एनआईए के रडार पर गुफरान आ गया था। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पला चला कि गुफरान ने यहां के शाही मदरसे से पढ़ाई की थी। गुफरान और मुफ्ती सोहेल लगातार मंडल भर में आतंकी नेटवर्क को मजबूत कर रहे थे। इसी सिलसिले में गुरुवार सुबह करीब चार बजे एनआईए की दो टीमों ने एक साथ मुगलपुरा स्थित शाही मदरसे और कटघर के महबुल्ला गंज में छापा मार कार्रवाई की। अचानक भारी फोर्स देखकर इलाके के लोग किसी अनहोनी की आशंका में घिर गए। एनआईए की टीम ने मदरसा के संचालकों और छात्रों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। गुफरान के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। गुफरान के उस समय के नेटवर्क के बारे में भी सूचनाएं जुटाईं। उसके करीबियों के नाम और मोबाइल नंबर भी एनआईए की टीम ने हासिल किए। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई। इस बारे में जब मदरसे के संचालकों से बात करने की कोशिश की गई तो सभी ने बाहर होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।

LEAVE A REPLY