Share

हुकूमत एक्सप्रेस
जोया (अमरोहा)। शाम को कस्बे में तेंदुआ दिखाई दिया। उसने कुत्तों पर हमला किया था। लोगों को सूचना मिली तो उन्होंने गन्ना का खेत घेर लिया परंतु तेंदुआ हाथ नहीं लगा। देर रात तक कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
कस्बे में साप्ताहिक बाजार स्थल के पास मदरसा अबरारुल उलूम है। मदरसा के समीप ही हाजी छिद्दा का गन्ने का खेत है। शाम साढ़े सात बजे गन्ना के खेत से निकल कर तेंदुआ ने वहां बैठे कुत्तों पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने तेंदुआ को घेर लिया। लगभग दस मिनट तक भौंकने की आवाज सुनकर मदरसा के छात्र व आसपास के लोग घरों से निकले तथा टॉर्च की रोशनी मारी तो उन्होंने तेंदुआ देखा। तेंदुआ ने दो कुत्तों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। जैसे ही लोगों ने तेंदुआ देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। हाथों में डंडे लिए सौ से ज्यादा लोगों ने गन्ना का खेत घेर लिया परंतु तेंदुआ बाहर नहीं निकला। देर रात तक लोग जागते रहे तथा तेंदुआ के चलते दहशत में रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *