Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पाकबड़ा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कासिम सैफी की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस के खुलासे में यह स्पष्ट हो गया कि उनकी हत्या सूचना का अधिकार कानून का प्रयोग करने की वजह से ही हुई है। इसको लेकर शहर के आरटीआई रिसर्चर सलीम बेग ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मृतक आरटीआई कार्यकर्ता शहीद का दर्जा दें। सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें जेल भेजा जाये, कासिम के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाये, केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाये, परिवार वालों को सरकारी नौकरी तथा सुरक्षा प्रदान की जाये, व्हिसल ब्लोअर्स प्रोटेक्शन एक्ट, 2014 को तुरन्त नियम के लिए नोटीफिकेशन जारी किया जाये। सलीम बेग ने कहा कि अगर यह मांगे सरकारी ने पूरी नहीं की तो वह देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *