सड़कों पर कूड़ा खाने को मजबूर गौ माता

2113
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। यूं तो शहर में कई गौ सेवा आश्रम संचालित हैं जहां गौ माता की सेवा के दावे किये जाते हैं मगर हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। गौ आश्रमों को सरकार व कई समाजसेवी संस्थाओं द्वारा आर्थिक सहायता मिलती रहती है मगर इसके बावजूद यह गौसेवा आश्रम सफेद हाथी बने हुए है। गौ माता आज भी सड़कों पर जगह जगह जूठन खाने को मजबूर है। कई जगह पर तो देखा जाता है कि पाॅलीथिन में भोजन आदि होने के कारण वह पूरी पाॅलीथिन ऐसे ही निगल लेती हैं जो कि उनकी असमय मौत का कारण बनती है। कांठ रोड के कई इलाकों में व सिविल लाइंस, कंजरी सराय आदि क्षेत्रों में गौ माता को कूड़े के ढेर पर जूठन व पाॅलीथिन खाते देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY