Share

हुकूमत एक्सप्रेस
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि केंद्र सरकार मुसलमानों को पांच फीसद आरक्षण दे, क्योंकि आरक्षण की सबसे ज्यादा जरूरत मुसलमानों को ही है। वह आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़ चुके हैं। उनकी स्थिति दलितों से बदतर है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में गरीब सवर्णों को आरक्षण दिए जाने पर सवालिया निशान भी लगाया और कहा कि सरकार जिन लोगों को आरक्षण देने जा रही है, वे सिर्फ और सिर्फ आर्थिक रूप से पिछड़े हैं।
रामपुर सपा कार्यालय पर बातचीत में आजम खां ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही फैसला दे चुका है कि सिर्फ आर्थिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। आरक्षण के लिए सामाजिक पिछड़ापन भी जरूरी है। मुसलमान आर्थिक शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हैं। यह बात 10 साल पहले सच्चर कमेटी अपनी रिपोर्ट में कह चुकी है। कमेटी ने साफ तौर पर कहा है कि मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदतर है। आजम खान ने कहा कि मुसलमानों के साथ मानवीय भेदभाव भी किया जा रहा है। इसलिए उन्हें दलितों की श्रेणी में रख दिया जाए, ऐसा होने पर उन्हें दलितों जैसी सुविधाएं तो मिल सकेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *