लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

1185
Share

अमरोहा। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित बैठक में शहर अध्यक्ष फैज आलम रायनी ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें बनने से जनता ने यह तय कर दिया है कि देश कभी कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता। जनता को विश्वास हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठे वादे करके सत्ता हथियाई थी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते रहें। उन्होंने सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष व कमेटी का गठन 10 जनवरी तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान हरि सिंह मौर्य, हाजी खुर्शीद अनवर, निराले मिया अंसारी, कैलाश चंद, अली हसनैन नकवी, नईम खां, खुशतर मिर्जा, इन्द्रेश कुमार शर्मा, खलीक उज्जमा, अफजाल, चंदन नकवी, अन्नू वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY