Share

हुकूमत एक्सप्रेस
गजरौला (अमरोहा)। टीबी रोगी सर्दी में विशेष सावधानी बरतते हुए पौष्टिक आहार लें। चूंकि सर्दी में दमा, सांस और टीबी रोगियों को श्वांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
यह विचार मुहल्ला अल्लीपुर में नारायण जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी की बैठक में संस्थापक सचिव उत्तम सिंह प्रजापति ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा सर्दी में टीबी रोगियों के बढ़ने की आशंका ज्यादा रहती है। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
बैठक में कमल सैनी, डॉ. भूपाल सिंह, मोहम्मद कासिफ, पिंटू प्रजापति, चंद्रपाल मिस्त्री, मुस्तकीम, अर¨वद कुमार, अंकुर आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *