Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिशों में लगे नगर निगम के अधिकारियों ने काफी समय पहले शहर भर में नालियों में गोबर बहाने पर सख्त रवैया इख्तियार करते हुए ऐसा करने वाले पशुपालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही के सख्त आदेश दिये थे। शुरू-शुरू में गोबर बहाने वाले कुछ पशु पालकों पर कार्रावाई हुई भी मगर कुछ समय बाद ही नगर निगम अपने आदेशों को भूल गया और आज शहर भर में नालियों में पशु पालक गोबर बहा रहे है। इससे नालियां चैक हो जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। यूं तो नगर निगम के अधिकारी शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्वच्छता अभियान का ढोल पीट रहे हैं मगर शहर में गोबर बहने के कारण जगह जगह फैली गंदगी की ओर से आंखे मूंदे हुए है। इस मामले में कार्रावाई के नाम पर नगर निगम पूरी तरह खामोश है और आम जनता को इस गंदगी के चलते परेशान होना पड़ रहा है। अपने अपने वार्डों में दबंग पशु चालकों द्वारा फैलाई जा रही इस गंदगी के खिलाफ पार्षद भी चुप्पी साधे बैठे हैं कि बिना वजह की फजीहत कौन मोल ले। यही वजह है कि महानगर के लगभग हर वार्ड में गंदगी का आलम है धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर सड़ रहे है। जगह जगह नाले व नालियां चैक है। आखिर यह कैसा भावी स्मार्ट सिटी है जहां गंदगी ही गंदगी भरी हुई है?

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *