Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सरकार के द्वारा गरीबों को नये राशन कार्ड दिये जा रहे हैं। जिसकी कीमत कार्ड के पीछे 10 रूपये दर्शाई गई है। लेकिन राशन दुकानदार 20 से 30 रूपये तक कार्ड देने के गरीबों से वसूल रहे है। इस तरह के दुकानदार सरकार की छवि खराब कर रहे है।
याद रहे कि वर्षों पूर्व राशन कार्ड नये बनाये गये थे जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो छपा होने के कारण वितरण नहीं किया गया था। क्यूंकि सरकार का मानना था कि सरकारी खाद्यान्न पर मुख्यमंत्री का फोटो नहीं होना चाहिये। और वह सभी राशन कार्ड निरस्त कर कबाड़ मंे डाल दिये गये। उस पर छपाई का लाखों रूपया बर्बाद किया गया। लेकिन अब भाजपा सरकार में बिना फोटो के राशन कार्ड जारी किये। जिसकी कीमत कार्ड के पीछे 10 रूपये दर्शाई गई है।
लेकिन राशन दुकानदार राशन वितरण की धांधली की तरह इसमें भी 20 से 30 रूपये तक वसूल कर रहे है और अधिकारी शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। उनका कहना है कि पुराने राशन कार्डों के भी पैसे जनता से ही वसूले जायेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *