सीवर खुदाई कार्य के चलते मुश्किल हुआ जेल रोड से गुजरना

1165
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर में इन दिनो जगह जगह सीवर लाईन की खुदाई का कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन रोड से लेकर शहर के अति व्यस्ततम भीड़भाड़ वाले इलाके जेल रोड पर भी खुदाई कार्य के चलते लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी जेल रोड पर खुदाई कार्य के चलते लोगों को भारी असुविधा हुई। हालांकि चैपहिया वाहनों के लिए गुरहट्टी की ओर से तथा जैन मंदिर के पास से नो एंट्री कर दी गई है मगर इसके साथ ही दुपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को भी जबरदस्त परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को जिला कारागार की दीवार से लगी मिट्टी सड़क पर काफी दूर तक फैली रही व खुदाई के लिए लगी कई जेसीबी मशीन के कारण लोगों को आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY