Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कांठ रोड पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आवासो के बाहर ही फल बेचने वालों ने पूरी मण्डी बना रखी है। फलों के ठेले यहां धड़ल्ले से सज रहे हैं और अधिकारी अपने ही आवासों के बाहर से अतिक्रमण नहीं हटवा पा रहे है। मजे की बात यह है कि डीएम आवास के बाहर नगर निगम द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाया गया है जिस पर लिखा है कि यहां ठेला या फड़ लगाने पर 500 रूपये का जुर्माना लगेगा। मुंहजोर ठेले वाले उसी बोर्ड के आगे फलों के ठेले लगाये हुए है। यहां से गुजरने वाले दुपहिया व चैपहिया वाहन चालक फलों की खरीदारी के लिए रूकते हैं तो यातायात बाधित होता है। डीएम आवास से लेकर एसपी सिटी कार्यालय के आगे तक फलों के ठेलों की लाईन लगी हुई है। लोगों का कहना है कि जब इतने बड़े बड़े अधिकारियों के आवासों के बाहर ही यह अतिक्रमण है तो बाकी शहर से अतिक्रमण हटवा पाना नगर निगम के बस की बात नहीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *