Share

हुकूमत एक्सप्रेस
लखनऊ। काशीनाथ स्मारक मैदान, एक्को पार्क में एक फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया व्यापार मण्डल के तत्वाधान में सोमवार को उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंच द्वारा एक विशाल धरने का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा अपनी तीन मांगांे को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के विचाराधीन हेतु ज्ञापन के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों द्वारा प्रथम मांग एकल बिन्दू जीएसटी को लागू करने की उठाई गई है। वर्तमान जीएसटी प्रणाली में त्रृटि एवं असंगतियों के चलते व्यापारी जीएसटी के अनुपालन में कठिनाई का अनुभव कर रहा है और दोषपूर्ण जीएसटी के चलते व्यापारी व्यापार करने से ज्यादा समय जीएसटी के अनुपालन में दे रहा है। त्रृटियो के चलते व्यापारी समाज में भय का माहौल है और व्यापारी इतना डरा हुआ है कि उससे जाने अनजाने में यदि जीएसटी के अनुपालन में कोई त्रृटि रह गयी तो आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा। अतः व्यापारी समाज द्वारा प्रदेश सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि वर्तमान त्रृटिपूर्ण जीएसटी के स्थान पर सरकार एकल बिन्दू जीएसटी व्यवस्था लागू करें। एकल बिन्दू जीएसटी से अभिप्राय यह है कि सम्पूर्ण जीएसटी की वसूली अन्तिम निर्माता से अधिकतम खुदरा मूल्य पर कर ली जाये और थोक एवं खुदरा व्यापारियों, ट्रांसपोटर्स व जाॅब वर्कर को जीएसटी की प्रक्रियाओ से मुक्त कर दिया जाये।
धरने में प्रमुख रूप से सम्बोधित करने वालो में उ0प्र0 के प्रमुख व्यापारी नेता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच से श्याम मोहन अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ हांडा, प्रदेश महामंत्री अजीत, प्रदेश संयोजक अजीत अग्रवाल, केन्द्रीय संगठन फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया व्यापार मण्डल से वी0के0 बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री संजय अग्रवाल, व्यापारी नेता राष्ट्रीय सचिव अन्य सहयोगी संस्था उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल से प्रान्तीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मण्डल से प्रांतीय अध्यक्ष विकास जैन, पूर्वांचन उद्योग व्यापार मण्डल गोरखपुर से प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से अध्यक्ष आनंद राजपाल, लाटूश रोड व्यापार मण्डल कानपुर से अनिल गर्ग महामंत्री, उत्तर प्रदेश आड़त महासंघ से अजय गुप्ता, शाहजहांपुर संजय गुप्ता एटा शशिकान्त गोयल अमरोहा, ओपी सैनी सहारनपुर अन्य प्रमुख व्यापारी नेताओ में वीरेन्द्र रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *