Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। देर रात को गली मुहल्लों में घूमकर कटिया कनेक्शनों की वीडियो बनाने के बाद शहर के कुछ बिजली घरों पर तैनात कुछ भ्रष्ट कर्मचारी ब्लैकमेलिंग कर अपनी जेबे भर रहे है। सूत्रों के मुताबिक शहर के कुछ इलाको में बिजली घरो पर तैनात कुछ भ्रष्ट कर्मचारी देर रात को क्षेत्र की गली मुहल्लों में घूमते है। कटिया कनेक्शन द्वारा हो रही बिजली चोरी की मोबाइल से वीडियो बना लेते हैं और फिर उपभोक्ता को लाखों के जुर्माने का डर दिखाते हुए 10-15 हजार तक में सांठ गांठ कर लेते है। ऐसे कई कर्मचारी है जिन्होनें संविदा पर तैनात होते हुए अपने घरों में ऐसी ऐसी सुविधायें कर रखी हैं कि 50 हजार रूपये महीने की सैलरी वाले के पास भी नहीं होंगी। अगर इन भ्रष्ट कर्मचारियो की आय की जांच हो तो बड़ा घपला सामने आयेगा। ऐसे शहर भर में दर्जनों कर्मचारी है जो बिजली चोरी के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करने का गंदा खेल खेल रहे है। इससे एक तरफ जहां बिजली विभाग एवं प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ राजस्व की भी हानि हो रही है। इसकी जांच होना अति आवश्यक है। गोपनीय जांच हो तो दर्जनों कर्मचारी लपेटे में आयेंगे। इन्हीं भ्रष्ट कर्मचारियो की बदौलत शहर के कई कारखानो में भारी मात्रा में बिजली चोरी कराई जा रही हैं। इन कारखानों से भ्रष्ट कर्मचारियो का महीना बंधा हुआ है। कारखानो का लोड और उनके बिजली के बिल चेक कराये जायें तो सारी असलियत खुद ही सामने आ जायेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *