Share

हुकूमत एक्सप्रेस
सम्भल। नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन आरिफा शकील के पांच वर्षो के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर अज़ीमो शान मुशायरे का आयोजन किया गया। बेहरूनी एवं मकामी शौहरा ने कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
बहजोई मार्ग राॅयल पलेस में आयेजित आॅल इण्डिया मुशायरे में चैयरपर्सन पति हाजी शकील अहमद ने शमा रोशन की जबकि पूर्व मंत्री अकीलुरर्हमान खां ने फीता काटकर मुशायरे का उद्घाटन किया। शफीकुरर्हमान शफीक बरकाती ने कहा कि इस मुशायरे में हिन्दु, मुस्लिम एकता सद्भावना व भार्दचारे को बढ़ावा मिलता है। रिज़वान मसरूर ने आरिफा शकील के एक वर्ष के कार्यकाल प्रकाश डालते हुए कहा कि आरिफा शकील विकास कराने और भाईचारा बढ़ाने वाली महिला है। नजीबाबाद से आये महेन्द्र अश्क ने नाते पाक पेश करके मुशायरे का आगाज़ किया और यूं कहा, जब वहां से लौटेंगे पांव धोके पी लूगा, किस्मतों से मिलती है खाक मदीने की। तालिब हमीद रामपुर ने इस तरह कहा,कब से खड़ी हे छत पर मेरे इंतेज़ार में, वह चांद देखने का बहाना लिए हुये। सलीम ताबिश लखनऊ ने यूं कहा, तरक्की याफता शहरो में अक्सर हमने देखा है, पढ़े लिखे अंधेरी रात में रिक्शा चलाते है। सलमान ज़फर हरदोई ने कुछ यूं कहा, सख्ती भी लहज़ा भी लाज़िम है साहिब पत्थर होना ठीक नहीं, हिन्दु, मुस्लिम ठीक है लेकिन कट्टर होना ठीक नही। एक के बाद एक शोरा ने अपने कलामे से खूब वाहवाही लूटी। हसनैन शकील कुरैशी, तशकील कुरैशी, हाजी फहीमउद्दीन, मसूद खां, मा0 हफीज़ सम्भली, मुकीम कुरैशी, मुजीब कुरैशी, नूर आलम कुरैशी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विधायक इकबाल महमूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक शरीयतउल्लाह तथा संचालन हिलाल बदायूंनी ने किया। अंत में संयोजक नौशाद अनगढ़ ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *