Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मिजिल्स रूबैला टीकाकरण अभियान को गति देने हेतु थाना गलशहीद में स्कूल व मदरसा संचालको की बैठक सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मुगलपुरा, ईदगाह, गलशहीद, इंद्रा चैक, असालतपुरा, रेती मौहल्ले के स्कूलो संचालको ने भाग लिया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि मिजिल्स और रूबेला का टीका पूर्णतः सुरक्षित है। टीके के कोई विपरीत प्रभाव नहीं है तथा जब बच्चे को टीका लगवाया जाए तो वह भरपेट भोजन किए होना चाहिए इस बात का ध्यान प्रधानाचार्य तथा प्रबंधकों को रखना है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति स्कूलों को संवेदनशील होना चाहिए तथा अभिभावकों और बच्चों को प्रेरित करने की पूर्ण जिम्मेदारी स्कूलों की है कुछ विद्यालयों में इस क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किया है तथा कुछ विद्यालय संचालक टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों और मदरसों की टीकाकरण प्रतिशत 100ः नहीं होगा वह जवाब दे होंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणवीर सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपक वर्मा एमओआईसी डॉ दुर्गेश प्रसाद अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रमोद कुमार कोर पीसीआई के डीएमसी मोहम्मद शमीम मोहम्मद आरिफ, साहब खान ने भी भाग लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *