Share

एजेंसी न्यूज
फर्रुखाबाद। सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुद्दा विहीन हो चुका विपक्ष अब 2019 का मुकाबला करने से घबरा रहा है। राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले कहीं कोई मंदिर बनवाने की बात कह रहे हैं तो कोई मंत्र जप रहे हैं। कहा, फिरोज गांधी का नाती खुद को ब्राह्मण बताकर गोत्र बता रहा है। कांग्रेस अभी तक विकास कार्यों के नाम पर घपला करती थी और अब गोत्र और जाति में भी वही कर रही है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है। 2014 के बाद केंद्र से विकास कराना चाहते थे लेकिन प्रदेश सरकार अड़ंगा लगा रही थी। हम कागज में नहीं जमीन पर सड़क बनाते हैं। हमे जिन्होंने वोट दिया, उसका भी विकास कर रहे हैं, जिन्होंने नहीं दिया उनका भी विकास कर रहे हैं। कहा, पहले पांच जिलों में विकास होता था, अब 75 जिलों में विकास हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि गरीबी हटाओ, जबकि सपा बसपा मोदी को हटाने में जुटी है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की छूट सेना को मोदी सरकार ने दी है। विपक्ष बिना दूल्हे की बरात है, कोई कैलाश मानसरोवर जा रहा है तो कोई भगवान विष्णु का मंदिर बनवा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *