Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से मीट कारोबारियों व दुकानदारों को रोजी रोटी कमाने के लिए जबरदस्त संघर्ष करना पड़ रहा है। लाईसेंसशुदा दुकानदार ही लाईसेंसी फैक्ट्रियों द्वारा कटान किया गया मीट ही बेच सकते है। यह नियम कानून प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार में ही लागू हुआ है। असालतपुरा में स्लाटर हाउस बंद होने के बाद से मीट कारोबारियों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। अब केवल लाईसेंधारक ही मीट बेच पायेंगे। बुधवार दोपहर असालतपुरा के सीधी सराय में खा़द्य विभाग की टीम मीट की दुकानों पर चेकिंग के लिए पहुंची। कई दुकानों पर शीशे का गेट खुला हुआ था। टीम में शामिल मुख्य खाद्य अधिकारी महेश त्रिपाठी, मुकेश कुमार व हिमांशू ने क्षेत्र की सभी दुकानों पर मानको को परखा। इस दौरान कई दुकानदार दुकान बंद कर निकल लिये।
मुख्य खाद्य अधिकारी ने बताया कि हाजी उमर, नावेद, शुएब आदि की दुकान पर मानकों का पालन नहीं हो रहा था। दुकान के शीशे के गेट खुले हुए थे और भी अनियमिततायें पाई गई। सभी को नोटिस दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही दुकानदार किस फैक्ट्री से लाईसेंसी मीट ला रहे हैं यह भी चेक किया गया। मानकों के अनुसार मीट न बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही होगी। यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का पालन न करने वालों के लाईसेंस निरस्त कर दिये जायेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *