क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन से कटी दरोगा की पत्नी

642
Share

एजेंसी न्यूज
शाहजहांपुर। गोविंदगंज फाटक पर गुरुवार सुबह घर से टहलने निकली दारोगा की पत्नी रेलवे लाइन पार कर ही थी। तभी शाहजहांपुर स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मुहल्ला कटियाटोला निवासी दारोगा प्रमोद अग्निहोत्री की 55 वर्षीय पत्नी ममता अग्निहोत्री गुरुवार को घर से टहलने निकली थीं। गोविंदगंज फाटक पर रेलवे लाइन पार करते समय वह शाहजहांपुर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रमोद हरदोई जिले में तैनात हैं। पिछले दिनों दारोगा के पद पर प्रोन्नत होने के बाद वह सीतापुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गए हैं।

LEAVE A REPLY