Share

सम्भल/अमरोहा। सम्भल से अमरोहा जा रही सवारियों से खचाखच भरी प्राइवेट बस पलटने से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। शुक्रवार सुबह पौने दस बजे हुई घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है जबकि 88 से अधिक सवारियां दबने से जख्मी हो गईं। इनमें तीस की हालत गंभीर हैं और इन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद व मेरठ रेफर किया गया है।
हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग भी तेजी से मौके पर आए और राहत कार्य में जुट गए। इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे के फौरन बाद आस पड़ोस गांवों के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और दबे यात्रियों को निकालने में जुट गए हैं। सूचना मिलने पर पुिलस व प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए।
सम्भल जनपद से सुबह पौने दस बजे प्राइवेट बस सवारियों को भरकर अमरोहा के लिए निकली। रास्ते में पलौला गांव के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू होकर बस खंदक में पलट गई। हादसे में 80 से अधिक यात्री दब गए और चीखने चिल्लाने लगे। शोरगुल होते ही आस पास के गांवों के सैकड़ों लोग आए और बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों ने खंदक में उतरकर यात्रियों को निकाला और ट्रैक्टर की मदद से बस को खींचा गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्वाहन 11.30 बजे तक पांच लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही घायल यात्रियों के परिजन भी मौके पर जुटने लगे हैं।हादसे में अपनों की सलामती के लिए हर कोई बेचैन हो गया। जिसने भी सुना बस मौके की ओर दौड़ पड़ा।अफसरों ने मौके का मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की हिदायत दी है। पुलिस ने शवों की पहचान करके पंचनामा भरना शुरू कर दिया है। इनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी।
हादसे में मरने वालों में रजाददीन निवासी गांव सुल्तानपुर,थाना नौगांवा सादात, नावेद हुसैन निवासी मुहल्ला कटरा बख्तावर, थाना अमरोहा नगर, तहजीब निवासी गांव पटटी थाना डिडौली, नायाब बेगम निवासी महमूद खां सराय, सम्भल तथा खुर्शीद अहमद निवासी भिकनपुर मुंढा डिडौली हैं। इसके अलावा मरीज बढ़ने से अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सीएमओ और सीएमएस भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
निजी बस का टायर फटने से हादसा हुआ बताया जा रहा है।बताते हैं कि बस चालक ने सम्भल चैराहे पर बस की रफतार काफी तेज कर दी थी। जब बस पलौला गांव पहुंची तो चालक ने स्पीड ब्रेकर पर गति कम नहीं की और इसी बीच, अचानक बस का अगला टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और बचाने के चक्क्र में चालक ने बस को मोडा तो बस पलट गई। घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गयी और आसपास के लोग भी मदद को दौड़े। बस सम्भल के कोतवाली थाना क्षेत्र के चमन सराय निवासी मो0 अशरफ हुसैन की बताई जाती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *