Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जियो मानसून हंगामा आॅफर के अन्तर्गत ग्राहकों के साथ
धोखाधड़ी की जा रही है। जिन सेवाओं का मोबाइल कम्पनी दावा कर रही है वह उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहीं।
बता दें कि जियो मोबाइल फोन द्वारा मानसून हंगामा आॅफर के तहत 1095 रूपये तथा एक पुराना मोबाइल ग्राहको से लिया गया। बदले में जियेा फोन व 6 माह का टाॅक टाईम देने का दावा किया गया। जिसमें 500 रूपये मोबाइल के व 594 रूपये में 6 माह का अनलिमिटेड टाॅक टाईम था। परन्तु कई ग्राहकों का कहना है कि एक माह बाद ही टाॅक टाईम खत्म हो जाता है। कस्टमर केयर पर बात करने पर 48 घंटे में समाधान का आश्वासन मिलता है परन्तु कुछ नहीं होता। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर जब अधिकारियो से इस संबंध में कस्टर ने शिकायत की तो उन्होनें भी यही कहा कि 48 घंटे में समस्या का समाधान हो जायेगा मगर कोई हल नहीं निकल रहा। जियो के मोबाइल फोन उपभोक्ता पवन (7017133212), राकेश (8077498855), रवीन्द्र (6396852259) के अलावा अंजू गुप्ता, पिंकी, राहुल, पिंटू गुप्ता, नलिन कुमार आदि भी इसी समस्या से परेशान है। उनका कहना है कि एक तरह से उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *