हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कभी लाईन में फाल्ट हो जाता है तो कभी मरम्मत के नाम पर असालतपुरा में कई-कई घंटे की बिजली कटौती लोगों को परेशान किये हुए है। ईदगाह क्षेत्र में लाईन फाल्ट के चलते शुक्रवार को जहां सुबह से शाम तक 9 घंटे की कटौती का दंश क्षेत्रवासियो ने झेला था तो वहीं शनिवार को भी कई घंटे की बिजली कटौती मरम्मत के नाम पर बंद रही। वहीं रात में 10.30 से 12.30 बजे तक रोजाना दो घंटे की कटौती अलग से इस बात के लिए की जा रही है कि असालतपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी व लाईनलाॅस ज्यादा है। अंधाधुंध कटौती के बारे में पूछने पर जेई विकास राजपूत बताते हैं कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर ट्रिप करते रहते है तथा लाईन में फाल्ट भी होते रहते हैं। इसी कारण सप्लाई बंद करनी पड़ती है। रात में 2 घंटे की कटौती लखनऊ कन्ट्रोल से की जा रही है। उन्होनें बेहतर विद्युतापूर्ति के लिए उपभोक्ताओ से हर महीने बिल जमा करने एवं जिन बकायेदारो ने कई-कई माह का बिल चढ़ा रखा है उनसे तुरन्त बिल जमा करने की अपील की ताकि इलाके को भरपूर बिजली मिल सके।











