Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। वैश्य जागरूक मंच का वैश्य एकता समारोह मंगलवार को महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज में धूमधाम से संपन्न हुआ वैश्य समाज को संगठित करने के संकल्प के साथ ही लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने आयकर एवं जीएसटी में सबसे ज्यादा भागीदारी वैश्य समुदाय की बधाई तथा अधिक राजस्व देने के बाद भी वैश्य समाज की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया उन्होंने वैश्य समाज को संगठित करने पर बल दिया मुख्य वक्ता इमेज कॉलेज के प्रबंधक काव्य सौरभ रस्तोगी ने कहा कि संगठन की नींव तभी मजबूत हो सकती है जब हम समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की मदद करें व उसे समृद्ध करें विशिष्ट अतिथि डा. केसी गुप्ता प्राचार्य हिंदू कॉलेज ने समाज को अनुशासन और समय पर समय बद्धता पर बल दिया इस अवसर पर वैश्य जागरूक मंच की कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया तथा वैश्य समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया संचालन दीपक वार्ष्णेय ने किया अविनाश ने सहयोग किया अध्यक्षता शैलेन्द्र प्रकाश गुप्ता ने की। महानगर अध्यक्ष यशदीप रस्तोगी प्रदेश महामंत्री अंकित अग्रवाल , कपिल गुप्ता ने संयोजन किया इस अवसर पर लव कुश कांछल, नीरज मित्तल, मनोज गुप्ता जी, रिंकू गुप्ता जी, अमित गुप्ता, ज्योति बंसल, डॉ पूनम बंसल, प्रेम कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, विकास रस्तोगी, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *