Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। इन दिनों नगर निगम द्वारा गली मुहल्लों के निर्माण कार्य ठेकेदारों द्वारा मानको को ताक पर रखकर किये जा रहे है। ऐसा लगता है कि जैसे इन ठेकेदारों को किसी का कोई डर नहीं है और जैसे इनसे किसी ने कह रखा है कि जैसा मनमर्जी काम करो हम देख लेंगे।
पिछले तीन महीने से वार्ड 41 के सीधी सराय की फसियो गली में तीन कुटेशनों पर दो ठेकेदारों ने कार्य किया। पहला कार्य वार्ड 38 के पार्षद व ठेकेदार मौ0 जान अंसारी द्वारा ऐसा किया गया कि बस पूछो मत। उल्टी सीधी लीपापोती कर दी गई। अगर नगर आयुक्त इसका आज निरीक्षण कर लें तो 80 हजार के इस काम को पूरी तरह फेल कर देंगे जिसमें 20 हजार की लागत भी नहीं लगी होगी। वहीं इसके बाद ठेकेदार सईदउद्दीन मार्शल द्वारा दूसरी कुटेशन का काम तो ठीक ठाक किया गया मगर तीसरे टुकड़े का काम मौ0 अली के मकान से रियासत अली सैफी के मकान तक उसमें भी पेलमपाल कर दी गई। वहीं अभी कुछ काम बाकी है इसके बावजूद पिछले आठ दिन से ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर गायब हैं और लंगड़े की पुलिया पर दूसरा कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासी बार-बार पार्षद के चक्कर लगा रहे हैं कि रमज़ान के दिन है बाकी बचा कार्य ठेकेदार पूरा कर दे मगर ठेकेदार आज कल कहकर रोज काम को टाल रहा है। वहीं पार्षद भी क्षेत्रवासियांे को जल्द कार्य पूरा होने की आश्वासन की घुट्टी पिला रहे है।
मजे की बात यह है कि तीन महीने मंे एक बार भी निर्माण विभाग के जेई अनुज कुमार ने फसियो गली में आकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को नहीं परखा। यहां नालियां ऐसी बनाई गई है कि जिनमंे पानी की निकासी ही नहीं हो रही। कई जगहों पर लोगों ने खुद अपने घरो के आगे मरम्मत की है। ताज्जुब की बात यह है कि ठेकेदार सईदउद्दीन मार्शल द्वारा अभी फसियो गली का कार्य पूरा नहीं किया गया और उसने लंगड़े की पुलिया पर दूसरा काम शुरू कर दिया। यह बात लोगों की समझ से परे है। वहीं जेई अनुज कुमार की इस पूरे मामले में जबरदस्त लापरवाही है वह केवल आॅफिस में बैठकर ही कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और अपने मनपसंद ठेकेदारों को काम दे रहे हैं। फिर चाहे ठेकेदार काम को अधूरा छोड़कर ही क्यूं न भाग जाये।
क्षेत्रवासियों का साफ कहना है कि पूरी गली में उल्टा सीधा कार्य हुआ है अगर इसकी जांच हो तो सब कलई खुल जायेगी। रमज़ान के दिनो में आधे अधूरे कार्य से क्षेत्रवासी परेशान हो रहे है। वहीं इस पूरे मामले में पार्षद पिता रईस अहमद सिवाय आश्वासन के कुछ नहंी दे पा रहे। लगता है उनका भी ठेकेदारों पर कोई अंकुश नहंी है। नगर आयुक्त अगर सीधी सराय फसियो गली में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करायें तो जेई अनुज कुमार की गर्दन बुरी तरह फसेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *