Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। लोक जन शक्ति पार्टी द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए केबिल आॅपरेटर द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली व मानसिक उत्पीड़न एवं मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई।
डीएम को दिये ज्ञापन मंे कहा गया है कि मुरादाबाद में लगभग 200-250 केबिल आॅपरेटरों द्वारा केबिल का संचालन किया जा रहा है। केबिल आॅपरेटर द्वारा उपभोक्ताओ से 250 रूपये प्रतिमाह केबिल का किराया वसूल किया जाता है। जिसकी न तो रसीद दी जाती है और न ही कोई रसीद बुक छपवा रखी है। इनके द्वारा उपभोक्ता से 250 रूपये वसूले जाते है। जबकि संज्ञान में आया है कि सरकार को 127$73 जीएसटी दिखाते हुए कूल 150 रूपये अपने खाते में दर्शाये जाते है। जिसका विगत 10 वर्षों का सर्वेक्षण क्षेत्रवार कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। क्योंकि इनके द्वारा जो इतने वर्षों से अवैध वसूली तथा राजस्व को हानि पहुंचाई गई है इसकी जांच किया जाना राजस्व हित में अति आवश्यक है।
ज्ञापन मंे मांग की गयी है कि केबिल आॅपरेटर द्वारा एक वर्ष पूर्व जब सेटअप बाॅक्स लगाये गये थे तब उपभोक्ताओं को 1500-2000 रूपये में सेटअप बाॅक्स बेचा गया था। जिसकी कोई रसीद केबिल आॅपरेटर द्वारा उपभोक्ताओं को नहीं दी गयी थी। मुरादाबाद नगर में लगभग 1.25 लाख केबिल उपभोक्ता है। केबिल आॅपरेटरों द्वारा दोबारा से जबरदस्ती शोषण कर फिर से 400-600 सेटअप बाॅक्स बदलने के नाम पर उपभोक्ता से वसूले जा रहे है। यदि कोई उपभोक्ता इनके द्वारा मांगी गयी धनराशि अदा नहीं करता है तो उसका केबिल संचालन बाधित कर दिया जाता है। ज्ञापन मंे यह भी आरोप लगाया गया है कि केबिल आॅपरेटर अपने फायदे के लिए नई-नई कंपनियों द्वारा प्रसारित आधे अधूरे चैनल दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं जिससे राजस्व को केबिल आॅपरेटरों द्वारा प्रतिमाह 1.25 लाख उपभोक्ताओं से रू0 100/- प्रतिमाह प्रति उपभोक्ता के हिसाब से 1.25 करोड़ रूपये मुरादाबाद शहर से अवैध रूप से वसूल किये जाते है। जिस पर सरकार को प्रतिमाह 20 से 22 लाख रूपये तक की राजस्व हानि केबिल आॅपरेटरों द्वारा पहुंचाई जा रही है।
जिलाधिकारी से मांग की गयी है कि केबिल आॅपरेटरों द्वारा उपभोक्ताआंे का शोषण बंद करने तथा अवैध वसूली पर लगाम लगाने एवं राजस्व को पहुंचाई गई क्षति की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा कराये जाने के आदेश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र दें। साथ ही सभी केबिल आॅपरेटरों को निर्देशित करें कि सेटअप बाॅक्स बदलने के नाम पर अवैध वसूली न की जाये तथा मासिक शुल्क की रसीद उपभोक्ता को उपलब्ध कराई जाये।
ज्ञापन देने वालों में उदय ठाकुर, शक्ति ठाकुर, तुषार कश्यप, शिवम शुक्ला, विजय, अरविन्द कुमार राठौर, रमेश कुमार प्रजापति, राजू तोमर, शीतल सिंह यादव, सविता शर्मा, प्रभात सैनी, सलमान, सचिन, नवीन, राजू यादव आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *