Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। एक तरफ जहां आए दिन खाकी के कुछ गलत कार्यों से पुलिस की छवि धूमिल हो जाती है तो वहीं इसी खाकी को पहनने वाले कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जो अपने मानवता भरे कार्यों से विभाग का सिर ऊंचा करते है।
कुन्दरकी थाने में तैनात दो दरोगा ने एक गरीब बच्ची की शादी में 22 हजार रूपये की कीमत का सामान देकर मानवता की मिसाल पेश की। उप निरीक्षक उमेश कुमार एवं नरेश कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय पंजू निवासी जसवंत की बेटी रेखा की शादी में लगभग 22 हजार 500 रूपये का शादी का सामान भेंट किया तो दुल्हन बनने वाली रेखा व उसके परिवार के लोगों की आंखे भर आईं। सभी ने कुन्दरकी पुलिस के इस मानवता भरे जज्बे की सराहना की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *