Share
भराड़ीसैंण(गैरसैंण)/देहरादून –मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को भराड़ीसैंण(गैरसैंण) में विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि बजट सत्र महत्वपूर्ण रहा है। यह सत्र 06 कार्य दिवसों में चला जो एक रिकार्ड है। बजट सत्र में महत्वपूर्ण विधेयक पास हुए हंै। पूरा सत्र कामकाजी रहा है। प्रश्नकाल में प्रतिदिन लगभग 13 प्रश्नों के जबाब सरकार ने दिये।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विधानसभा अध्यक्ष को अच्छी तरह सत्र चलाने पर बधाई दी। विधायकों को प्रश्न पूछने के लिए पर्याप्त समय दिया गया एवं मंत्रीगणों द्वारा सभी प्रश्नों का कुशलतापूर्वक जबाब दिया गया। लोकायुक्त बिल पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न के जबाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकायुक्त बिल सदन की सम्पत्ति बन चुका है। विपक्ष को नैतिक रूप से लोकायुक्त पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन चलाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। पिछले एक साल में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही की गई है। उन्होंने बजट सत्र में सहयोग के लिए विपक्ष को भी धन्यवाद दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *