Share
भराड़ीसैंण(गैरसैंण)/देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को भराड़ीसैंण(गैरसैंण) स्थित कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों एवं अधिकारियों के निर्मित आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने वन एवं उद्यान विभाग को आपसी समन्वय से विधानसभा परिसर में फूलों के पौधों एवं वृक्षों का रोपण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में आवासों का निर्माण व्यवस्थित ढंग से किया गया है। इस क्षेत्र की सुन्दरता को बनाये रखने के लिये वृक्षारोपण किया जाए। हरियाली को विकसित कर इस क्षेत्र को सुन्दर बनाया जाए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, सचिव श्रीमती राधिका झा उपस्थित थी।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को भराड़ीसैंण(गैरसैंण) स्थित विधायक श्री बंशीधर भगत के आवास में जाकर उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्री भगत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *