Share

नयी दिल्ली एक फरवरी (वार्ता) कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अगले वित्त वर्ष के बजट को 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने में भारी मददगार बताते हुए आज कहा कि इससे कृषि बाजारों की सुविधा बढेगी और किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सकेगा ।
श्री सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि आगामी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत का डेढ गुना करने की घोषणा से किसानों को उचित कीमत मिल सकेगी ।
उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की अधिक से अधिक खरीद के लिए 585 कृषि मंडियों को ई-नाम योजना से जोड़ा जा रहा है ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *