Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। एक तरफ जहां मां भगवान की मूरत कहलाती है और औलाद के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर देती है वहीं आज के दौर की कलयुगी मां ने नाबालिग बेटी को हवस के भूखे भेड़ियों के हाथो 50 हजार में ही बेच डाला। इस दौरान बच्ची ने अपनी पीड़ा एक महिला को सुनाई तो उसने इसका विरोध किया तो दबंग मां ने अपने साथियों के साथ उस महिला के साथ मारपीट भी की। कचहरी में इस हंगामे के दौरान लोगों की भीड़ जुट गयी।
कांशीराम नगर कालोनी में रहने वाली महिला राजवती द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री को महेन्द्र और गुलाब सिंह नामक युवकों के हाथों 50 हजार रूपये में बेचने का यह मामला बुधवार दोपहर प्रकाश में आया। महिला ने पुत्री को दोनो के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची किसी तरह जान बचाकर युवकांे के चंगुल से छूटकर भाग आयी और कचहरी स्थित एक अधिवक्ता के चैम्बर में बैठ गयी तभी उस समय अधिवक्ता के चैम्बर में कांशीराम कालोनी की एक महिला श्यामो पहुंची तो बच्ची रो रही थी। बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसकी मां राजवती द्वारा महेन्द्र और गुलाब सिंह को उसे 50 हजार रूपये में बेच दिया है और अब वह उसके साथ बुरा काम करना चाह रहे थे। किसी तरह वह पीछा छुड़ाकर भाग आयी। इस बीच बच्ची की मां राजवती गुलाब सिंह और महेन्द्र के साथ अधिवक्ता के चैम्बर में आ पहुंची और बच्ची की पीड़ा सुनने वाली महिला श्यामो देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। दिनदहाड़े दो महिलाओं को लड़ता देख लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी। मौके का फायदा उठाकर राजवती, गुलाब सिंह व महेन्द्र फरार हो गये। इस बीच बच्ची भी किधन गयी कुछ पता नहीं चल पाया।
उधर श्यामो देवी सिविल लाइंस थाने पहुंची और पुलिस को इस सम्बन्ध में जानकारी दी। इस सम्बन्ध में जब सीओ सिविल लाइंस से बातचीत की गयी तो उन्होनें बताया कि ऐसा मामला प्रकाश में तो आया है मगर न बच्ची का पता है और न उसकी मां और उन दोनो व्यक्तियों का। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *