Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के अधिशासी अभियन्ता ज्ञान प्रकाश ने कहा कि अगर उपभोक्ता भरपूर बिजली चाहते हैं तो हर महीने अपना बिजली का बिल जमा करें। उन्होनें बताया कि सीतापुरी विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े क्षेत्र में पांच-पांच हजार के दो हजार से अधिक बकायेदार है। समाचार पत्र के माध्यम से ऐसे सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह अपना बकाया जल्द जमा करें और लाईन कटने जैसी असुविधा से बचें। एक्सईएन ने बताया कि कटिया कनेक्शन वाले भी अपने इन कृत्यों से परहेज करें बिजली चोरी पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। समय पर बिजली बिल का भुगतान कर बिजली विभाग को सक्षम करें कि वह उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली दे सके।
21 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मौसम में ठंडक कम होने पर बिजली विभाग की टीमें बिजली चोरों को पकड़ने के लिए तेजी से सक्रिय हो गई हैं। इसके लिए सुबह तड़के व देर रात में बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कटिया कनेक्शनों की मोबाइल से वीडियो बनाकर बिजली चोरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके बावजूद भी बिजली चोर बाज नहीं आ रहे है।
सोनकपुर कांशीराम नगर में अवर अभियन्ता अखिलेश कुमार ने बिजली चेकिंग अभियान चलाकर सुनील कुमार, शबाना, रमेश, प्रकाश सिंह, मुशाहिद, जयपाल, विपिन कुमार, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, पप्पू, शोभित, सन्तराम, तूफैल, रामपाल, गजराम, रमेश, नवाब, रिजवान, संजय के घरों में कटिया द्वारा बिजली चोरी होती हुई पकड़ी। सभी के खिलाफ मझोला थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं गलशहीद के कटाबाग में नसीम के घर में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी होती हुई पकड़ी। इस सम्बन्ध में जेई आशीष कुमार बिष्ट ने बिजली चोरीे की रिपोर्ट दर्ज कराई। कटार शहीद में भी स्वालेहीन को बकाया के चलते विद्युत कनेक्शन कटा होने के उपरान्त अवैध रूप से बिजली चोरी करता हुआ पकड़ा। अवर अभियन्ता बृजेश कुमार ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *