Share

संजय लीला भंसाली की पद्मावत को लेकर जितना हल्ला मचा था फिल्म में वैसा कुछ नहीं है या फिर यह कहा जाये कि हटा दिया गया है। बहरहाल फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान पत्रकारों के साथ-साथ बुद्धिजीवियांे को भी पद्मावत में कोई विवादित बात नजर नहंी आयी। फिल्म में कुछ नजर आया तो वह था दीपिका की बेजोड़ खूबसूरती जिसे देखकर कहा जा सकता है कि महारानी पद्मावती दीपिका की तरह ही खूबसूरत और प्रभावशाली रही होंगी। अलाउद्दीन खिल्जी के रोल में रणवीर सिंह फिल्म की जान हैं। उनके चेहरे की क्रूरता फिल्म को और लाजवाब बनाती है। महाराजा रतन सिंह और दीपिका के पति के रोल में शाहिद कपूर ने भी अच्छा अभिनय किया है।
यदि पद्मावत को लेकर इतना विरोध और हंगामा न हुआ होता तो इसकी समीक्षा एक दूसरे नजरिये से होती जिसमें कई कमियां और खूबिया उजागर होंती मगर फिल्म के बनने से लेकर प्रदर्शन तक जबरदस्त विरोध के कारण समीक्षा का नजरिया भी कहीं न कहीं बदल ही गया। फिल्म 13वीं सदी के रचनाकार मलिक मोहम्मद जायसी की रचना पर आधारित है जैसा कि डिस्क्लेमर में दर्शाया गया है। अलाउद्दीन खिल्जी अपने चाचा जलालुद्दीन की हत्या करके दिल्ली का ताज हासिल करता है। चित्तौड़ का किला हासिल करने के लिए वह हमला करता है तो महारानी पद्मावती की खूबसूरती का दीवाना हो जाता है। पद्मावती को पाने के लिए अलाउद्दीन धोखे से महाराज रत्न सिंह को अगवा कर लेता है। नाट्कीय अंदाज में पद्मावती दिल्ली पहुंचकर महाराज को छुड़ाती हैं। इसी बौखलाहट में अलाउद्दीन एक बार फिर चित्तौड़ पर आक्रमण करता है। इस हमले में महाराज की मृत्यु हो जाती है। फिल्म के अंत में महारानी पद्मावती का जौहर तारीख में अमर हो जाता है।
2 घंटे 50 मिनट की लम्बी अवधि वाली इस फिल्म में संजय लीला भंसाली के लाजवाब सैट ने राजपूती आन बान और शान के साथ साथ मुगलकाल को जीवंत कर दिया है। फिल्म का एक-एक सीन भंसाली की मेहनत की गवाही देता है। फिल्म के अन्य कलाकारों में अलाउद्दीन खिल्जी की पत्नी रितिराव हैदरी, रतन सिंह महाराज की पहली पत्नी अनुप्रिया तथा खिल्जी के चाचा रजा मुराद भी अच्छा अभिनय करते देखे गये। पूरी फिल्म दीपिका और रणवीर के कंधो पर टिकी है। 25 जनवरी को इस फिल्म को देश भर में दर्शको के सामने प्रदर्शित किया जायेगा। अब देखना है कि विरोध के बीच पद्मावत दर्शकों पर क्या छाप छोड पाती है। -मु0 रिज़वान

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *