Share

अनवर कमाल
बिलारी (मुरादाबाद)। कलयुग में हर इंसान पैसे के पीछे भाग रहा है। चाहे इसके लिए अपनों का खून भी क्यूं न बहाना पड़े। आए दिन दौलत की खातिर अपनों का खून बहाने की घटनायें सामने आ रहीं है। बिलारी के एक गांव में गुरूवार को दो सगे भाईयों ने मकान के बंटवारे के विवाद में अपने सगे छोटे भाई को मौत के घाट उतार डाला। हत्या के बाद दोनो भाई फरार हो गये।
दिल दलहा देने वाली यह घटना बिलारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर देवा गांव की है। मृतक की मां शर्मा देवी ने बताया कि गुरूवार सुबह 11 बजे तीनो भाईयों ने बैठकर बंटवारे की बात चल रही थी। किसी बात को लेकर अनबन हो गयी और मारपीट शुरू हो गयी। दो बड़े भाईयों ने छोटे भाई पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। छोटे भाई संजीव की हत्या कर पुष्पेन्द्र व दूसरा भाई फरार हो गये। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और उन्होनें पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सगे भाईयों द्वारा छोटे भाई की हत्या की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *