Share

एजेंसी न्यूज
सिद्धार्थ नगर। जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में कोयले के धुंए से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यहां रहने वाले जलाल के घर मे उनकी भाभी जियो पत्नी दुलारे (60), रुखसार पुत्री दुलारे (28), निगार पुत्री जाबिर (41) और अरमान पुत्र मुन्ने (40) ये सभी लोग गुरुवार की रात भीषण ठंड के कारण अंगीठी में कोयले का अलाव जलाकर दरवाजा बन्द कर सो गए।
शुक्रवार की सुबह दूध वाले के पहुँचने पर दरवाजा नही खुला,तो बगल में उनके भाई जमाल को बताया।जमाल ने आवाज लगाई।फिर दरवाजा तोड़ने पर घर मे सात में उपरोक्त चार की मौत हो चुकी थी, तीन बेहोश थे।जिनका स्थानीय इलाज हुआ तब होश में आए। बचे लोगों में तीन दिन पूर्व ही जन्मी बच्ची व उसकी मां तथा एक किशोरी शामिल हैं।
सर्द मौसम में बंद कमरे में यह सावधानियां जरूरी
कमरा पूरी तरह से बंद न हो, रोशनदान जरूर खुला रखें।
रूम हीटर या कोयले की अंगीठी कदापि जलाकर न छोड़ें। इससे कार्बनडाई आॅक्साइड गैस बनती है और आॅक्सीजन नष्ट होती हैं।
बंद कमरे में इन उपकरणों की गर्माहट से सांस लेने में परेशानी होती है। इंसान मूर्छित हो जाता है और ऐसे ही उसकी मृत्यु हो जाती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *