Share
देहरादून 02 जनवरी, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को फिल्म निर्देशक श्री नारायण सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। इसके लिए राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म परिषद् का भी गठन किया गया है। फिल्म निर्देशक श्री नारायण सिंह ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग टिहरी सहित उत्तराखण्ड के अन्य स्थानों पर की जायेगी। उन्होंने फिल्म निर्माण के लिये उत्तराखण्ड में अनुकूल माहौल व वातावरण बताया।
इस अवसर पर अभिनेता श्री रति शंकर त्रिपाठी एवं प्रोड्यूसर श्री सुमित अद्लखा आदि भी मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *