Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। जनपद में छेड़खानी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। ऐसा लगता है कि छेड़खानी करने वालों को पुलिस का रत्तीभर भी खौफ नहीं है। कहीं पैसे के बल पर तो कहीं रसूख के बल पर छेड़खानी की वारदातों को करने वाले थाने व चैकियों से सीना तानकर साफ बच निकलते है। यही वजह है कि इनका दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। वहीं छेड़खानी की शिकार युवतियां पुलिस के पास जाने से हिचकिचाती हैं क्योंकि उन्हें मालूम होता है कि कुछ नहीं होने वाला।
शहर में सट्टेबाजी व क्राईम पर काफी हद तक नकेल कसने वाले तेज तर्रार एसएसपी डा0 प्रीतिन्दर सिंह को छेड़खानी की बढ़ती वारदातों को लेकर शोहदो से निपटने के लिए कोई ऐसी रणनीति बनानी होगी कि किसी भी बहू बेटी से छेड़खानी करने से पहले कोई भी शोहदा पुलिस के खौफ के बारे में सोचकर थर्रा जाये। छेड़खानी करने वाले कितने ही रसूखदार क्यूं न हो उनके खिलाफ ऐसा सख्त एक्शन लिया जाना चाहिये कि दोबारा ऐसी हरकत के बारे में सोचे भी नहीं। महानगर वासियों का कहना है कि पुलिस अगर छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटे तो छेेड़खानी की वारदातों पर अंकुश लगेगा और गल्र्स काॅलेजों के आसपास मंडराने वाले मजनूं भी बिलों में दुबक जायेगे। बिना पुलिस की सख्ती के प्रदेश के एक्शन मैन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहे कितना भी जोर लगा लें यह वारदातें नहंी रूक पायेंगी। मुख्यमंत्री को पुलिसिंग व्यवस्था में सख्ती लाने की आवश्यकता है जो छेड़खानी करने वालों को किसी भी सूरत-ए-हाल में न बख्शें और इन्हे जेल की हवा खिलाये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *