Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सोमवार सुबह जबरदस्त कोहरे ने 6 लोगों की जिन्दगी ने निगल लिया। कुन्दरकी व सम्भल मार्ग पर हुई दुर्घटनाओं में दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। एक ही दिन में 6 मौतों से कुन्दरकी व सम्भल रोड के इलाकों में लोग दहल गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतकों के घरों पर जबरदस्त कोहराम मचा हुआ है।
कुन्दरकी-मुरादाबाद हाईवे पर बाईक की टक्कर में सुबह 9 बजे के करीब बाइक सवार सतेन्द्र सिंह निवासी किसोरा थाना बिलारी व राकेश यादव निवासी बिहारीपुर गांव बागनपुर खुर्द बरेली की मौके पर मौत हो गयी। जबकि घायल लाल सिंह पुत्र सौदान सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी घटना सम्भल मार्ग पर घटी। घने कोहरे के चलते सुबह के समय ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गयी। पिकअप को टक्कर मारकर ट्रक ने सड़क किनारे बल्ले की फैक्ट्री में काम करने वाले तीन मजदूरो को रौंद दिया। तीनो मजदूरो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पिकअप सवार आधा दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनमें से कुछ की हालत गम्भीर बताई जा रही है। उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना थाना नखासा के ग्राम महमूदपुर माफी में घटित हुई। घटना में मरने वालो ंमें मुकेश व जबर सिंह सगे भाई हैं जो महमूदुर माफी के रहने वाले है। तीसरा युवक इस्लाम सैफनी पुलिस चैकी निवासी दनियापुर का है।
दुर्घटनाओ के बावजूद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी और पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *