Share

एजेंसी न्यूज
सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में शनिवार को एक दर्दनाक बस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए. मृतकों मे 22 पुरुष,7 महिला और 4 बच्चे शामिल हैं. इनमें से अभी तक 25 शवों की शिनाख्त हो चुकी है और 18 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
यह बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी. रास्ते में बनास नदी पार करते हुए यह बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई. हादसे के वक्त बस में करीब 45 लोग सवार बताए जा रहे हैं. इनमें से 33 लोगों की हादसे में मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार मृतक और घायलों के परिजनों के साथ है. वहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन और अन्य सहायता पर युद्ध स्तर पर काम कर रही है।
हादसे का शिकार बस सुबह 7 बजे सवाई माधोपुर से दौसा जिले के लिए रवाना हुई थी. रास्ते में कोहरा पसरा था और सर्दी भी ठिठुरन वाली थी. इसी बीच बनास नदी से गुजरते हुए बस अनियंत्रित हो गई. यह हादसा ड्राइवर को झपकी के चलते हुआ या कोहरे की वजह अभी पता नहीं चली है. पुलिस के अनुसार फिलहाल घायलों को उपचार दिलाने और मृतकों के शव निकालने का काम किया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *