Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आयकर विभाग द्वारा कांठ रोड स्थित अनुष्का हाॅस्पिटल में छापे की कार्यवाही गुरूवार शाम पूरी हो गयी।
बुधवार सुबह से शुरू हुई कार्यवाही 36 घंटे में जाकर सम्पन्न हुई। लखनऊ के आयकर विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर आर.के. अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक की कार्यवाही में 8 करोड़ की अघोषित सम्पत्ति, 8 किलो सोना लगभग ढाई करोड़ की कीमत का, 30 किलो चांदी 12 लाख कीमत की, साढ़े तीन करोड़ नकद तथा स्टेट बैंक व सिंडीकेट बैंक के दो लाॅकर सीज किये गये है। 14 करोड़ खुद चिकित्सक ने सरेंडर किया है। आर.के. अग्रवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में बरेली व मुरादाबाद की टीमें भी छापामारी में शामिल रहीं। 36 घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान मरीजों व उनके तीमारदारों को भी परेशानी का सामना झेलना पड़ा।
बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह छापे की कार्यवाही शुरू की थी। पूरी रात व गुरूवार का सारा दिन छापामार कार्यवाही चलती रही। टीम ने पीएसी के साथ पूरे हाॅस्पिटल परिसर को सील कर रखा था और हाॅस्पिटल में भर्ती रोगी व उनके तीमारदारों को छोड़कर बाकी सभी को बाहर निकाल दिया गया था। छापामारी के दौरान अस्पताल के संचालक डा0 राजीव मीडिया को कुछ भी बताने से बचते रहे।
वहीं सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की नजर शहर के कुछ और मोटी कमाई करने वाले चिकित्सकों पर भी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *