Share

एजेंसी न्यूज
कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज में वंदे मातरम के साथ संबोधन शुरू किया। निकाय चुनाव को लेकर अभियान के क्रम में योगी आदित्यनाथ ने आज इत्रनगरी में बोर्डिंग ग्राउंड, सराय मीर रोड में जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इत्रनगरी में अब उपद्रवी हावी हो गए थे, मेरा ऐलान है कि जल्दी ही यहां से सभी उपद्रवी बाहर होंगे। हमने प्रदेश में अपराध रोके, कानून का राज स्थापित किया। अब कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं। कानून का राज विकास बढ़ाएगा तथा निवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि कन्नौज में चक्रवर्ती सम्राट हर्षवर्धन व अन्नपूर्णा की कृपा बरसती हो। इतर की खुशबू ने इसको महकाया है। हमारे पास कन्नौज व फरुर्खाबाद के आलू किसानों के लिए योजनाएं है। प्रदेश सरकार कन्नौज के इत्र को आगे ले जाएंगे। इसमें हर जिले का आउटलेट खेलेंगे। सुंगंध कारोबारी व कन्नौज की खुशबू को आगे बढ़ाएंगे। यहां पर लोगों को फिर वैसा ही अहसास कराया जाएगा। यहां पर अब राष्ट्रवाद की विचारधारा के बीच अब कुछ नहीं आएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 652 जगह चुनाव होने हैं। भाजपा प्रदेश की जनता को बुनियादी सुविधाओं को प्रदान करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आम जन मानस के लिए नगर निकाय की बड़ी भूमिका है। यहां अब जल निकासी, सड़क, पानी, बिजली मिलेगी तो पलायन रुकेगा। भाजपा के राज में नगरीय क्षेत्रों को जवाबदेह बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नगर निकाय में रुचि लेने के पीछे कार्य योजना है। अब अयोध्या की तर्ज पर प्रदेश की 653 नगर निकाय इकाइयों को जगमगाएंगे। ईएसएल से समझौता है। सात वर्ष तक स्ट्रीट लाइट मेंटेन करेगा। इसके साथ ही फेरी नीति लागू कर कार्ययोजना बनी है।
इससे पहले हम अतिक्रमण खत्म करेंगे। हमने तो प्रदेश में बिजली वितरण में भेदभाव खत्म किया। बाकी समस्याओं को जल्द दूर करेंगे। हमारे आठ माह के कार्यकाल में 86 लाख किसानों के कर्ज माफ हुए। 33 लाख को कार्ड दिए। 11 लाख गरीबों को आवास दिलाए 8 माह में। 20 लाख परिवार को बिजली कनेक्शन दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा चुनौतियों से लडने का जज्बा देती है। हमारा मानना है कि जीवन पलायन नहीं जीवंतता का नाम है। भाजपा 80 फीसद जगह काबिज है। इसमे कार्यकर्ताओं का बलिदान है। अब तो देश में गुजरात , हिमांचल, कर्नाटक व पश्चिम बंगाल में भी भाजपा आएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *