Share

चित्रकूट 24 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास 12741 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे आज तड़के पटरी से उतर गये जिससे पिता पुत्र समेत तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई और 20 घायल हो गये।
घायलों में पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है।
मृतकों की पहचान दीपक पटेल और रामस्वरूप पटेल के रूप में की गयी है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के पास मानिकपुर स्टेशन पर 12741 डाउन वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस की आज तड़के हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हादसे की जांच के आदेश दे दिये हैं और हताहत यात्रियाें के लिये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
रेलवे बोर्ड में जनसंपर्क महानिदेशक अनिल सक्सेना ने यहां बताया कि रेल मंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं।
वह बचाव एवं राहत अभियान पर पूरी नज़र रखे हैं जबकि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी घटनास्थल पहुंच रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *