Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अधिशासी अभियन्ता तृतीय के कार्यालय में तैनात कुछ भ्रष्ट कर्मचारी बिजली चोरी का शमन शुल्क वसूलने के नाम पर खेल कर अपनी जेबे भर रहे है। मजे की बात यह है कि साहब की नाक के नीचे यह खेल चल रहा है और उन्हें कुछ पता ही नहीं।
कर्बला गली नं0 6 निवासी तसलीम जहां पत्नी सलीम की चेकिंग रिपोर्ट गत 7 अक्टूबर 2017 को सीतापुरी विद्युत उपकेन्द्र के जेई द्वारा भरी गई थी। जिसमें सीएफएल, पंखा तथा टीवी चोरी की बिजली से जलता हुआ पाये जाने पर कटघर थाने में बिजली चोरी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। तसलीम जहां के मुताबिक वह अपनी चेकिंग रिपोर्ट लेकर शिवपुरी स्थित अधिशासी अभियन्ता तृतीय के कार्यालय में पहुंची जहां मौजूद दो कर्मचारियों ने शमन शुल्क के नाम पर पांच हजार रूपये मांगे। तसलीम जहां पर 27 हजार का जुर्माना डाला गया है। तसलीम जहां ने कर्मचारियो से गुहार की कि उनके पति को टीबी है और घर में जवान लड़कियां है मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण हो रहा है इसलिए वह जुर्माने की पूरी राशि एक साथ जमा नहीं कर सकती। इसलिए पांच हजार ही जमा कर पायेंगी बाकी का जुर्माना बिल में लगाकर भेज दें। तसलीम जहां का कहना है कि इस पर कर्मचारियो ने कहा कि इन पांच हजार की कोई रसीद नहंी मिलेगी। जब तसलीम जहां ने रसीद देने के लिए जोर डाला तो कर्मचारियो ने उनसे अभद्रता करते हुए कहा कि जो करना है कर लो, तुम्हारा विद्युत कनेक्शन भी कटवा देंगे।
पांच हजार बिना रसीद लिये दो तभी बाकी का जुर्माना भरने की कार्यवाही की जायेगी। तसलीम जहां का कहना है कि इस सम्बन्ध में वह कई दिन से परेशान हो रही हैं मगर भ्रष्ट कर्मचारी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और पांच हजार रूपये बिना रसीद दिये मांग रहे हैं। उन्होनें अधिशासी अभियन्ता से भी इस बाबत शिकायत की मगर उन्होनें कोई ध्यान नहीं दिया।
तसलीम जहां ने कहा कि वह इस घपलेबाजी के बारे में डीएम से मिलकर भ्रष्ट कर्मचारियो की शिकायत करेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *