Share

जयपुर 15 नवम्बर (वार्ता) फिल्मकार संजय लीला भंसाली की पद्मावती फिल्म के विरोध के स्वर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंच गए हैं।
राजपूत करणी सेना के नेता कल्याण सिंह कालवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक दिसम्बर को फिल्म रिलीज के दिन भारत बंद आह्वान किया है।
बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कालवी ने कहा कि गत 30 जनवरी को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने लिखित आश्वासन दिया था कि फिल्म रिलीज करने से पहले राजपूत करणी सेना को विश्वास में लिया जाएगा लेकिन उन्हाेंने बिना चर्चा किए फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *