Share

बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने भारत से बांग्लादेश लौटने की योजना बनाई है। इसके लिए एक तारीख भी सामने आ गई है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं। इस दिन को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद बांग्लादेश की स्वतंत्रता का प्रतीक है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक जन-आंदोलन के कारण शेख हसीना को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिससे उनका 15 साल लंबा शासन समाप्त हो गया था और 5 अगस्त 2024 को, वे भारत आ गईं थीं।
शेख हसीना ने मंगलवार को जारी एक बयान में अपनी वापसी की तारीख की घोषणा की और बांग्लादेश के मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मांग की कि उनकी वापसी के लिए राष्ट्रीय एयरलाइन की व्यवस्था करें।प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने इस मामले पर बयान देते हुए बताया, “चूंकि 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेश के एक विमान से भारत ले जाया गया था, इसलिए अब वह सरकार से मांग करती हैं कि उनके लिए दिल्ली से ढाका वापस आने के लिए हवाई यात्रा का इंतजाम किया जाए।

By Admin