अब हवाई किराए पर दिखा युद्ध का असर

13
Share

एयर इंडिया ने डोमेस्टिक-इंटरनेशनल फ्लाइट का बढ़ाया किराया, अब हवाई किराए पर दिखा युद्ध का असर
इसके साथ ही एयर इंडिया विमानन कंपनी इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट पर भी फ्यूल सरचार्ज लगाएगी। इसके चलते डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ जाएगा। ये नई बढ़ी हुई कीमतें 12 मार्च यानी गुरुवार से लागू होंगी।
ये है हवाई किराया बढ़ने का कारण
हवाई किराया बढ़ाए जाने का कारण मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध है। युद्ध के चलते जेट ईंधन की कीमतों में तीव्र वृद्धि हुई है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालातों के बीच एयरलाइन ने दरों का एक निर्धारित दायरा जारी किया है, जिसे वह तीन चरणों में लागू किया जाएगा।
एयर इंडिया के बयान में कहा गया कि पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए सरचार्ज 10 डॉलर, अफ्रीका के लिए 90 डॉलर और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए 60 अमेरिकी डॉलर होगा। यह सभी बदलाव 12 मार्च से प्रभावी होंगे, जिसमें सिंगापुर की उड़ानें भी शामिल हैं। वर्तमान में सिंगापुर सेवाओं पर कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं है।