अदालत में दिए गए नए बयान पर आधारित है

16
Share

जीजू ने सपने में छेड़ा था, हकीकत में नहीं’, साली के बयान पर 7 साल बाद एयरफोर्स कर्मी जीजा बरी
कानपुर: एक लंबी कानूनी जंग के बाद एक एयरफोर्स कर्मी को उस अपराध में न्याय मिला है जो शायद उसने किया ही नहीं था। भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) में तैनात एक कर्मी को अपनी नाबालिग साली से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में 7 साल तक परेशान रहना पड़ा। आरोपी को 19 दिन जेल की सजा भी काटनी पड़ी, लेकिन शनिवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) ने सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया। यह फैसला मुख्य रूप से पीड़िता कही जाने वाली साली के अदालत में दिए गए नए बयान पर आधारित है, जिसमें उसने स्वीकार किया कि घटना वास्तव में नहीं हुई थी, बल्कि एक सपने के कारण भ्रम पैदा हुआ था।इस मामले की शुरुआत फरवरी 2019 से हुई। बिठूर (कानपुर) निवासी एयरफोर्स कर्मी अनुराग शुक्ला की शादी 10 फरवरी 2019 को बिधनू क्षेत्र की एक युवती से हुई। उनके परिवार में पिता खेती-किसानी करते हैं, मां और एक बड़ी बहन है। शादी के कुछ दिन बाद, 13 फरवरी को अनुराग अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए, जहां उनकी 15 वर्षीय साली (पत्नी की छोटी बहन) भी उनके साथ कानपुर आई।
रात को साली ने मचाया शोर
8 मार्च 2019 की रात करीब 9 बजे साली ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी बड़ी बहन (अनुराग की पत्नी) कमरे में पहुंची तो साली ने आरोप लगाया कि जीजा ने उसे दबोचा और छेड़छाड़ की। बहन ने तुरंत पुलिस को फोन किया। इसी बीच अनुराग अपने पिता के साथ वहां से चले गए। घटना के करीब 5 महीने बाद, 3 अगस्त 2019 को साली के पिता की शिकायत पर नौबस्ता थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने 29 सितंबर 2019 को अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्हें 19 दिन जेल में रहना पड़ा, उसके बाद 17 अक्टूबर 2019 को जमानत मिली।
इस घटना के बाद पुलिस की ओर से चार्जशीट 6 अक्टूबर 2019 को दाखिल हुई और 13 नवंबर 2019 को पॉक्सो कोर्ट में आरोप तय किए गए। आरोपों में मारपीट, बदनामी, छेड़छाड़ और लैंगिक हमला शामिल थे।