PM मोदी से बोले नेपाल की RSP पार्टी के नेता

103
Share

आपकी गर्मजोशी भरी बधाई के लिए धन्यवाद’, PM मोदी से बोले नेपाल की RSP पार्टी के नेता, जानें और क्या कहा
काठमांडू: नेपाल के हालिया संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी कि RSP ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी अब दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है और यह तय हो चुका है कि नेपाल में नई सरकार RSP ही बनाएगी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RSP नेताओं को चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी जिसका पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने जवाब दिया है। लामिछाने ने PM मोदी के बधाई संदेश का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि वे दोनों देशों के बीच साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा,’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी गर्मजोशी भरी बधाई और नेपाली लोगों के लोकतांत्रिक फैसले को मान्यता देने के लिए धन्यवाद। RSP और हमारी सरकार आपसी सम्मान और साझा समृद्धि पर आधारित रिश्ते को मजबूत करने के लिए समर्पित रहेगी। हम ‘विकास कूटनीति’ को प्राथमिकता देंगे। हम भारत के साथ ऐसी साझेदारी की उम्मीद करते हैं जो कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक पर्यटन, ऊर्जा और व्यापार में सहयोग से नई ऊंचाइयों को छुए, ताकि दोनों देशों के लोगों का भविष्य समृद्ध हो।’